Skip to main content

Aaj Tak24x7

करैरा में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईः 45 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 6,500 किलो लहान नष्ट, 4 प्रकरण दर्ज*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

*समाचार*

*करैरा में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईः 45 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 6,500 किलो लहान नष्ट, 4 प्रकरण दर्ज

*कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारा चलाया गया सघन अभियान*

शिवपुरी, 8 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग द्वारा वृत्त करैरा में सघन छापामार अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े एवं वृत्त प्रभारी श्री तीर्थराज भारद्वाज के नेतृत्व में आबकारी टीम ने करैरा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर 45 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की और 6,500 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों की दुखद घटना के मद्देनज़र शिवपुरी जिले में इस प्रकार की किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा एवं आबकारी उपायुक्त के स्पष्ट निर्देशों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निगरानी निरंतर जारी है।

अभियान के दौरान टीम ने फतेहपुर कंजर डेरे पर दबिश देकर शराब और लहान जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की। वहीं मंगला माता मंदिर के पास अवैध शराब बेचते हुए आरोपी प्रार्थना कंजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी करैरा श्री अनुपम शर्मा के नेतृत्व में अशोक होटल पहाड़ी पर छापामार कार्रवाई कर 1 प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 4 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में वृत्त प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, बृजराज शर्मा, लौकेश बेवारिया तथा आबकारी की अन्य टीम मौजूद रही।

जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार का चेकिंग अभियान और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अवैध कारोबार में लिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध मदिरा के संचालन पर रोक लगाई जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in