Skip to main content

Aaj Tak24x7

खंडवा सांसद से पुछा 5 साल का हिसाब*: –

*खंडवा सांसद से पुछा 5 साल का हिसाब*:

 

*चार उपलब्धियां बताई, वहीं दो पर पत्रकारों ने पुराने ही रिकॉर्ड दिखाए*

 

मिश्रीलाल कोहरे

खंडवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर रविवार को खंडवा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रेसवार्ता ली। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के दौरान पत्रकारों ने सांसद से उनके करीब पांच साल के कार्यकाल की पांच प्रमुख उपलब्धियां बताने को कहा।

सांसद ने चार काम गिनाए, लेकिन इनमें से दो प्रोजेक्ट ऐसे थे जिन्हें पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। पत्रकारों ने जब इन प्रोजेक्ट की पुरानी मंजूरी का हवाला देकर सवाल किया तो सांसद पाटिल ने कहा कि प्रोजेक्ट का काम उनके कार्यकाल में शुरू हुआ है, इसलिए इसे उनकी उपलब्धि माना जाना चाहिए।

*वर्ष2020 में मंजूर हुए फोरलेन को बताया अपने कार्यकाल की उपलब्धि*

इसी दौरान दैनिक भास्कर ने सांसद से उनके पांच साल में केंद्र से स्वीकृत कराए गए कामों के बारे में पूछा। जवाब में उन्होंने इंदौर-खंडवा फोरलेन प्रोजेक्ट को अपनी उपलब्धि बताया। जबकि भारतमाला परियोजना के पैकेज-4 के धनगांव-बोरगांव खंड को नवंबर 2020 में वित्तीय और तकनीकी मंजूरी मिली थी। अनुबंध जनवरी 2021 में हुए थे, जबकि पाटिल नवंबर 2021 के उपचुनाव के बाद सांसद बने।

प्रेसवार्ता में तीन पुलिया ओवरब्रिज का मुद्दा भी उठा। सांसद ने कहा कि वे इस मामले को रेलवे बोर्ड तक लेकर गए हैं और हर प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखी है। यह तकनीकी मामला है, इसमें समय लगता है।

*2008 में मंजूर रेल प्रोजेक्ट भी उपलब्धियों में शामिल*

सांसद ने इंदौर-खंडवा ब्रॉडगेज रेल कन्वर्जन को भी अपनी उपलब्धियों में गिनाया। हालांकि इस प्रोजेक्ट को ब्रॉडगेज में बदलने की मंजूरी 17 जनवरी 2008 को ही आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) से मिल चुकी थी। खंडवा-सनावद के बीच मीटरगेज लाइन 1 जनवरी 2017 से बंद की गई थी।

*सोलर प्लांट और मोबाइल टावर को भी बताया उपलब्धि*

सांसद ने ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्लांट और दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावर स्थापना को भी उपलब्धि बताया। जबकि सोलर प्लांट का मसौदा 2020 में तैयार हो चुका था और अनुबंध 4 अगस्त 2022 को हुए थे। मोबाइल टावर योजना केंद्र के दूरसंचार मंत्रालय की देशव्यापी योजना है।

*उद्योग, बायपास और बटालियन के सवाल पर बोले- प्रयास कर रहे हैं–*

प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने खंडवा में उद्योग नहीं होने और बायपास का काम पूरा नहीं होने को लेकर भी सवाल किए। इसके अलावा पुलिस बटालियन की जगह एसएएफ बटालियन मिलने, कर्मवीर विद्यापीठ के बंद होने और औद्योगिक निवेश नहीं आने जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

इन सवालों पर सांसद ने कहा कि इन मामलों में प्रयास किए जा रहे हैं। सवाल-जवाब का दौर लंबा होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने पत्रकारों का धन्यवाद कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in