Skip to main content

Aaj Tak24x7

*थाना नगर व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 07.530 किग्रा गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

 

*थाना नगर व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 07.530 किग्रा गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव द्वारा दिनांक 16.09.2026 को क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम अपराध एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुढ़ापट्टी मोड़ एवं कुढ़ापट्टी के मध्य नहर के किनारे एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं । सूचना पर थाना नगर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। कुछ समय बाद एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान 1. राघवेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र जनार्दन चौधरी निवासी ग्राम बुजुर्गवार टोला दुबौली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर 2. विकास चौधरी पुत्र स्व0 सुभाष चौधरी निवासी ग्राम दुबौली (बुजुर्गवार), थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई । दोनों अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी लिये जाने पर राघवेन्द्र कुमार चौधरी के कब्जे से 5.390 किग्रा तथा विकास चौधरी के कब्जे से 2.140 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 7.530 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP58AM7990, एक अदद Vivo V-50 एण्ड्रयाड मोबाइल फोन तथा दोनों अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल 500 रुपये नगद बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना नगर पर मु0अ0सं0 250/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।

 

*पूछताछ का विवरण-*

अभियुक्तों ने बताया गया कि वे दोनों गांजा खरीदकर बेचने का कार्य करते हैं तथा बरामद गांजा को बिक्री हेतु ले जा रहे थे। अभियुक्तों द्वारा गांजा उपलब्ध कराने वाले कुछ व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी दी गयी है, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. राघवेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र जनार्दन चौधरी निवासी ग्राम बुजुर्गवार टोला दुबौली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर ।

2. विकास चौधरी पुत्र स्व0 सुभाष चौधरी निवासी ग्राम दुबौली (बुजुर्गवार), थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1. अवैध गांजा कुल 7.530 कि0ग्रा0 ।

2. घटना में प्रयुक्त बुलेट UP58AM7990 ।

3. एक अदद Vivo V-50 एण्ड्रयाड मोबाइल फोन ।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव थाना नगर जनपद बस्ती ।

2. प्रभारी एसओजी विकास यादव मय टीम जनपद बस्ती ।

2. उ0नि0 अवधेश शर्मा थाना नगर जनपद बस्ती ।

3. हे0का0 पवन कुमार यादव, का0 मनोज सिंह यादव, का0 संग्राम सिंह यादव, का0 हिमांशु, का0 कुलवीर सिंह थाना नगर जनपद बस्ती ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in