Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मंत्री नारायन सिंह कुशवाह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मंत्री नारायन सिंह कुशवाह

ग्वालियर, 25 सितंबर 2026।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का आज ग्वालियर स्थित शिवहरि होटल पर कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा में शामिल सभी युवाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

 

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को निरंतर मजबूती मिली है।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने यात्रा में शामिल युवाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संवाद एवं संबोधन को भी सुना। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सहभागिता से यह यात्रा जनसेवा के संदेश को व्यापक रूप से समाज तक पहुंचा रही है। “सेवा से बड़ा कोई संकल्प नहीं, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं” के भाव के साथ सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही इस अभियान की मूल भावना है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7