Skip to main content

Aaj Tak24x7

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन .मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया नमन 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन .मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया नमन

आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण,उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने ग्वालियर के दीनदयाल नगर चौराहा स्थित भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का दर्शन हमें समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार जनसेवा और राष्ट्रसेवा के हमारे संकल्प को सदैव दिशा प्रदान करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7