Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनहित याचिका पर की जा रही कार्यवाही को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा 

जनहित याचिका पर की जा रही कार्यवाही को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा

ग्वालियर दिनांक 25 सितम्बर 2026-  नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने माननीय न्यायालय में संचालित जनहित याचिका पर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर, अधीक्षण यंत्री श्री एसएल बाथम, सिटी प्लानर श्री सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी विधि श्री अनूप लिटोरिया सहित संबंधित कार्यपालन यंत्री, नेाडल अधिकारी, भवन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त श्री चौधरी ने बाल भवन में समीक्षा बैठक के दौरान मुरार नदी के संबंध में जनहित याचिका पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश  दिए। इसके साथ ही जल भराव के स्थलों, होर्डिंग, रोड सहित अन्य जनहित याचिकाओं पर भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सूचना क्र./1516/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7