Skip to main content

Aaj Tak24x7

जालौन में नाले में गिरा छोटा नंदी, आखिर किसकी लापरवाही? गौशालाओं के बावजूद सड़कों पर घूम रहे सैकड़ों बेसहारा गोवंश

 

रिपोर्ट -इरफ़ान खान

 

जालौन में नाले में गिरा छोटा नंदी, आखिर किसकी लापरवाही? गौशालाओं के बावजूद सड़कों पर घूम रहे सैकड़ों बेसहारा गोवंश

 

जालौन। नगर में बेसहारा गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़कों, गलियों और बाजारों में बड़ी संख्या में गाय और सांड घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं नाले में छोटे नंदी के गिरने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका और गोवंश संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आखिर गौशालाओं में क्यों नहीं पहुंचाए जा रहे बेसहारा गोवंश?

एक तरफ सरकार गोवंश संरक्षण के लिए गौशालाओं के संचालन और उनके रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जालौन नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय और सांड सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन बेसहारा गोवंशों को गौशालाओं में क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा है?

गाय को गुड़ खिलाकर पुण्य कमाने वाले नंदी की सुरक्षा पर क्यों हैं खामोश?

धार्मिक अवसरों पर गायों को गुड़ और चारा खिलाकर गोसेवा का संदेश दिया जाता है, लेकिन सड़कों पर भटकते और नालों में गिरते गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। सवाल यह है कि क्या गोसेवा केवल दिखावे और तस्वीरें खिंचवाने तक सीमित रह गई है?

नगर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा सांड और गाय न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

आखिर किस काम की गौशालाएं, जब सड़कों पर भटक रहे गोवंश?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गोवंश संरक्षण के लिए गौशालाएं बनाई गई हैं, तो फिर नगर में इतनी बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश क्यों घूम रहे हैं? क्या गौशालाएं केवल दिखाने के लिए बनाई गई हैं या वास्तव में उनमें बेसहारा पशुओं को आश्रय दिया जा रहा है?

नाले में गिरे छोटे नंदी की घटना ने एक बार फिर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारी बेसहारा गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं या फिर गोवंश इसी तरह सड़कों और नालों में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

जालौन तक न्यूज़

aajtak24x7
Author: aajtak24x7