Skip to main content

Aaj Tak24x7

विजयादशमी पर हरनाकछार श्री मालेश्वर धाम का अद्भुत नजारा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

*विजयादशमी पर हरनाकछार श्री मालेश्वर धाम का अद्भुत नजारा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*विंढमगंज / सोनभद्र।* विकास खंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में विजयादशमी पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।

 

महानवमी तिथि को दिन में कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में रामायण सीरियल के साथ डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों माताओं-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा और ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भक्ति भाव का सैलाब उमड़ता रहा।

 

दशमी तिथि को प्रातः से ही श्री मालेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

 

अपराह्न में मां दुर्गा शक्ति पंडाल से मां दुर्गा की गण सहित प्रतिमाओं को उठाया गया और साज-सज्जा के साथ हरनाकछार का भ्रमण करते हुए सलैयाडीह के रास्ते विंढमगंज बाजार में मां काली मंदिर के समीप पहुंचा, जहां क्षेत्र की तमाम मां दुर्गा प्रतिमाओं का संगम हुआ।

 

तत्पश्चात समस्त प्रतिमाएं विंढमगंज बाजार का भ्रमण करते हुए खेल मैदान पहुंची, जहां पहले से ही रावण का पुतला इंतजार कर रहा था। वहीं राम-रावण युद्ध का प्रत्यक्ष दर्शन देखने को मिला। इस दृश्य को देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। राम-रावण युद्ध में रावण के मारे जाने के बाद राम द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया, जहां जय श्रीराम के नारों से संपूर्ण मैदान गूंज उठा और जमकर आतिशबाजी की गई। फिर समस्त प्रतिमाएं विसर्जन के लिए अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुईं।

 

पिछले नौ दिनों से चल रही शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व बड़ी धूमधाम और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें मां दुर्गा पूजा में पाठ को लेकर हमारे विद्वान पंडित अंशुमान तिवारी जी अहम भूमिका रही जो सराहनीय है। इन्होंने न केवल वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना कराया बल्कि मंत्रो से अपनी जिंभा की मीठी वाणी से श्रद्धालु भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

इस सफल आयोजन में *श्री मालेश्वर महादेव मंदिर समिति* के पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा। कमेटी के अध्यक्ष *सत्यनारायण सोनी* तथा उनके सहयोगी दल – यदुनाथ प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, बंशीधर भारती, नंदलाल भारती, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार यादव, अखिलेश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरयू चंद्रवंशी, सीताराम चंद्रवंशी, बबलू गुप्ता, डॉ. राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, हरदेव गुप्ता, उमेश कुमार यादव, विनोद कुमार पत्रकार, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरविंद दुबे सहित दर्जनों सदस्यों की सहभागिता से मां दुर्गा पूजा की नवरात्रि और विजयादशमी का महोत्सव संपन्न हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7