नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने खिलाड़ियों को किया
सम्मानि
अनूपपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना-कोतमा क्षेत्र की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। 18 वर्षों बाद मिली इस ऐतिहासिक सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बेहतराई में संपन्न हुआ।
महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने खिलाड़ियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राम अवध सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू, राजेश सिंह एवं लाल बहादुर जायसवाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टीम कप्तान कौशलेंद्र तिवारी ने सम्मान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद का आभार जताया। कोच प्रदीप मिश्रा तथा मैनेजर हरजेश शर्मा एवं प्रदीप खंडई का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्टर — दिनेश केवट, अनूपपुर



