फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश को मिली राष्ट्रीय संबद्धत
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के.एस. काजल एवं राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार पासवान ने प्रदान किया संबद्धता पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं
राष्ट्रीय मान्यता से मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास एवं विस्तार को मिलेगी नई गति
जबलपुर। मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया (FKSAI) द्वारा फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश को आधिकारिक संबद्धता प्रदान की गई है। राष्ट्रीय संगठन द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को संबद्धता पत्र जारी किया गया। इस उपलब्धि से प्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा जिला एवं राज्य स्तर पर खेल गतिविधियों के विस्तार को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव राजकुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट जयराज चौधरी ने फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के.एस. काजल एवं राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार पासवान से सप्रेम भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा प्रदेश में इस खेल की गतिविधियों का विस्तार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के.एस. काजल एवं राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार पासवान ने फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश को आधिकारिक संबद्धता पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में फ्लाइंग किक खेल को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
*मध्यप्रदेश में 10 वर्षों से जारी है फ्लाइंग किक खेल का प्रचार-प्रसार*
मध्यप्रदेश में विगत 10 वर्षों से फ्लाइंग किक खेल के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें इस खेल से जोड़ा जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करना, नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
राष्ट्रीय संगठन से आधिकारिक संबद्धता मिलने के बाद प्रदेश में फ्लाइंग किक खेल की गतिविधियों को अधिक संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, नए प्रशिक्षण केंद्रों के विकास, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा सकेगा।
*खिलाड़ियों को मिलेंगे आगे बढ़ने के बेहतर अवसर*
फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ना, खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय संगठन के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में खेल गतिविधियों का संचालन एवं विस्तार किया जाएगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. सुरेश, आईएएस (सेवानिवृत्त), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के.एस. काजल एवं राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संबद्धता मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा विभिन्न जिलों में खेल गतिविधियों का विस्तार करने में सहायता मिलेगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय संगठन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही, फ्लाइंग किक खेल को नई पहचान दिलाने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।



