गंगा एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने छोटा हाथी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनस की मौके मौत हो ग
रिपोर्ट… मुशीर खान.
अमरोहा उत्तर प्रदेश कस्बा हसनपुर गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे किनारे टायर का पंचर होने से स्टेफनी बदल रहे ड्राइवर अनस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई हम आपको बता दें कि अनस पुत्र असगर उम्र 25 वर्ष मोहल्ला मनिहारान कस्बा व थाना हसनपुर छोटा हाथी पिकप ड्राइवरी का कार्य करता है रात्रि व्यापारियों को लेकर मंगरौला से गंगा एक्सप्रेसवे पर होते हुए दिल्ली जा रहा था जैसे ही पिपलोती खुर्द के नजदीक पहुंचा तो अचानक छोटा हाथी वाहन की स्टेफनी में पंचर हो गया जिसको बदलने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर साइड में लगाकर स्टेफनी बदल रहा था व्यापारी दूसरी साइड में खड़े हुए थे संभल की दिशा से आ रहा कैंटर ने अनस को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि अनस की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई यह हादसा लगभग 4:00 बजे करीब हुआ अनस पुत्र असगर पांच बहन भाइयों में चौथे नंबर का बताया जा रहा है और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गई और आनंन फांनन में सरकारी अस्पताल हसनपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर अनस को मृतक घोषित कर दिया सुबह 9:00 बजे करीब थाना हसनपुर पर पंचनामा भर मृतक अनस को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया गया थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ड्राइवर मौके से फरार हो कैंटर को कब्जे में कर लिया गया है पंचनामा घर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी



