Skip to main content

Aaj Tak24x7

झांसी में मंदिर के पुजारी पर 12 वर्षीय बच्चे के यौन शोषण का गंभीर आरोप*

लोकेशन झांसी

रिपोर्टर बलराम पटेल

 

*झांसी में मंदिर के पुजारी पर 12 वर्षीय बच्चे के यौन शोषण का गंभीर आरोप

 

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।

 

ग्राम कुरेचा स्थित काली सरकार मंदिर के पुजारी पर 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

 

पीड़ित के दादा सुखराम ने पुलिस अधीक्षक झांसी के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत में बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीला पदार्थ देने और धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

 

अब सवाल यह है कि नाबालिग की शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

 

शिकायतकर्ता सुखराम के मुताबिक, उनका 12 वर्षीय नाती शिवराज ग्राम कुरेचा स्थित काली सरकार मंदिर में नियमित रूप से दर्शन करने जाता था।

 

इसी दौरान मंदिर में रहने वाले पुजारी से उसकी पहचान हो गई।

 

आरोप है कि पुजारी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और रात में मंदिर परिसर में बनी कुटिया में रोक लिया।

 

यौन शोषण और धमकाने का आरोप

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान नाबालिग के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन शोषण किया गया।

 

बच्चे को नशीला पदार्थ खिलाने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।

 

हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

 

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

पीड़ित के दादा का आरोप है कि उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और मऊरानीपुर थाने पहुंचकर शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन रात करीब 9 बजे से 2 बजे तक थाने में बैठे रहने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।

 

इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 को वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय झांसी पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7