Skip to main content

Aaj Tak24x7

नवरात्रि विसर्जन से लौटते समय गोली चलाने का आरोप, मायाशिव लोधी ने SP से लगाई गुहार; आर्म्स एक्ट में कार्रवाई और बंदूक लाइसेंस निरस्त करने की मांग*

*नवरात्रि विसर्जन से लौटते समय गोली चलाने का आरोप, मायाशिव लोधी ने SP से लगाई गुहार; आर्म्स एक्ट में कार्रवाई और बंदूक लाइसेंस निरस्त करने की मांग*

 

 

27/10/2026

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

===============

 

शिवपुरी। जिले के करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुंझाई निवासी मायाशिव लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आकाश शर्मा सहित अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और बंदूक से गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि विसर्जन से लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आकाश शर्मा के साथ राधाकृष्ण, संजय और रिकू शर्मा ने लाठी-डंडों से मारपीट की और बंदूक से गोलियां चलाईं, जिनसे वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत पहले ही करेरा थाने में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन दर्ज मामले में उचित धाराएं नहीं लगाई गईं।

 

मायाशिव लोधी ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद आरोपी पक्ष उन पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा है और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे उनका परिवार भयभीत है।

 

पीड़ित ने एसपी से दर्ज एफआईआर में आर्म्स एक्ट और जान से मारने के प्रयास से संबंधित धाराएं बढ़ाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

 

वाईट मायासिव लोधी

 

*जिला शिवपुरी से ग्राम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7