Skip to main content

Aaj Tak24x7

गायत्री परिवार में ट्रस्ट मंडल एवं समितियों का पुनर्गठन, 15 महिला मंडल गठित

आज तक 24/7 न्यूज़ के लिए कन्नौद से पत्रकार शैलेंद्र पांचाल की रिपोर्ट

27.10.2036

 

गायत्री परिवार में ट्रस्ट मंडल एवं समितियों का पुनर्गठन, 15 महिला मंडल गठि

 

राजेन्द्र शर्मा मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं हरिप्रसाद पाण्डेय सहायक प्रबंध ट्रस्टी नियुक्त

 

कन्नौद। श्री गायत्री शक्तिपीठ दादू जी नगर, कन्नौद में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि उपजोन समन्वयक परम श्रद्धेय श्री महेश जी केवट एवं जिला समन्वयक परम श्रद्धेय श्री बी.एल. खण्डेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में ट्रस्ट मंडल, कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रबंध समितियों का पुनर्गठन किया गया। संगठन को ग्राम एवं मोहल्ला स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 15 महिला मंडलों का भी नवगठन किया गया।

सर्वानुमति से श्री राजेन्द्र शर्मा को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी तथा श्री हरिप्रसाद पाण्डेय को सहायक प्रबंध ट्रस्टी का दायित्व सौंपा गया। ट्रस्टी सदस्यों में श्रीमती राजकुमारी कुण्डल, श्रीमती पवित्रा सिसोदिया, श्रीमती बीना यादव, श्रीमती श्वेता राठौड़, श्री अशोक वर्मा, श्री अश्विनी पाण्डेय एवं श्री प्रेम प्रकाश चौहान का चयन किया गया। देवालय प्रबंधन समिति के प्रमुख श्री चम्पा लाल चौहान, विधि एवं वित्तीय प्रबंधन समिति के प्रमुख श्री जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, एवं विधि एवं वित्तीय प्रबंधन समिति के सहायक के रूप में एडवोकेट शैलेन्द्र पांचाल,संगठन प्रबंधन समिति के प्रमुख श्री विनोद साहू तथा आंदोलन प्रबंधन समिति के प्रमुख श्री रमेश चन्द्र राठौर नियुक्त किए गए।

सनातन संस्कृति के संरक्षण में गायत्री परिवार की भूमिका सराहनीय

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंडित श्री आशीष शर्मा ने सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती दुर्बुद्धि एवं दुर्व्यसनों को दूर करने के लिए सज्जन, सेवाभावी और संस्कारवान व्यक्तियों को आगे आना होगा। सामूहिक प्रयासों से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने तथा समाज में श्रेष्ठ संस्कारों की स्थापना का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।

शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री महेश जी केवट ने ट्रस्ट मंडल एवं विभिन्न समितियों के कर्तव्यों और दायित्वों को स्पष्ट करते हुए गायत्री मंत्र साधना के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी दायित्वधारियों से सेवा, साधना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ युग निर्माण अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

शारदीय नवरात्रि साधना अनुष्ठान के समापन अवसर पर कन्या भोजन सह-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बाल कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

नवगठित ट्रस्ट मंडल, प्रबंध समितियों एवं महिला मंडलों से व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, नारी जागरण तथा समाज निर्माण के कार्यों को गति प्रदान करते हुए परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कन्नौद । फोटो वीडियो बाईट विज़ुअल

aajtak24x7
Author: aajtak24x7