Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा ने फूंका कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला 

संवाददाता, ओम प्रकाश जोशी

 

स्लग : बीजेपी

– भाजपा ने फूंका कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

– प्रधानमंत्री के परिजनो पर की टिप्पणी पर रोष

– माफी मांगने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

 

लोकेशन विदिशा

 

एंकर : माधवगंज चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। इस दौरान विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा सहित अन्य मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक दिन पहले दिए गए विवादित बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि देश में लगातार मिल रही हार के कारण कांग्रेस पार्टी के नेता हार का ठीकरा कहीं निर्वाचन आयोग पर फोड़ते हैं तो कहीं देश के प्रधानमंत्री के परिवार के लोगों पर टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता पर की गई टिप्पणी से सभी लोगों में आक्रोश है। हमारे देश के प्रधानमंत्री और उनके परिवार के लोगों पर पहले भी कई बार टिप्पणियां की जा चुकी हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में टिप्पणी की गई है। जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन देश के लोगों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनका इसी प्रकार विरोध किया जाएगा। माधवगंज चौराहे पर भाजपा विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे और माफी मांगने की मांग की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह, राम नारायण विश्वकर्मा, मनोज पंजवानी सहित अन्य बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

बाईट : मुकेश टंडन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7