थाना सोनहा पुलिस द्वारा जबरन मोटर साइकिल छीनने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एवं मोटरसाइकिल किया गया बरामद-* May 17, 2026
थाना परसरामपुर पुलिस व एस०ओ०जी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त सहित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार गोवंश, एक अदद अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद मोटरसाइकिल किया गया बरामद-* May 17, 2026
थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में भारतीय जाली करेंसी नोटों का मुद्रण, परिवहन व उसका परिचालन करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही कर संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-* May 17, 2026
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव श्री अनिल मिश्रा को आज तक 24×7 परिवार की और से जन्म-दिन की शुभकामनाये। May 16, 2026
51वें सिक्किम स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया* May 16, 2026
थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राहगीर से रुपये-पैसे छिनने वाले संबंधित 02 अभियुक्तों को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार- May 16, 2026
रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन बस्ती, 16 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ शनिवार को विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल सभागार में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन 7 तथा दूसरे दिन 4 सत्र संपन्न होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल एवं पूर्व विधायक रवि सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से घबराई देश-विरोधी ताकतें सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सुशील सिंह तथा संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया। चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने “कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता विधायक अजय सिंह तथा संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। पांचवें सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्वबोध” विषय रखा। छठवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” पर विचार व्यक्त किए। सातवें सत्र में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने “बूथ प्रबंधन एवं स्थायी कार्यक्रम” विषय पर संगठन को मजबूत करने के सूत्र बताए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, यशकान्त सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अंकुर वर्मा, गिल्लम चौधरी, अनिल दुबे, अरविन्द सिंह, जटाशंकर शुक्ल, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, अजय सिंह गौतम, अरविन्द पाल, भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय, श्याम बिहारी गौंड, पुष्करादित्य सिंह, गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, राजेश पाल चौधरी, आनन्द सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, रोली सिंह, देवेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामवृक्ष निषाद एवं रमेश चक्रवर्ती सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। May 16, 2026
आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।
आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।