Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/u421026095/domains/aajtak24x7.in/public_html/wp-content/plugins/pj-news-ticker/pj-news-ticker.php on line 202
Skip to main content

Aaj Tak24x7

Category: Uncategorized

ब्यूरो चीफ जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार थाना भौंती पुलिस द्वारा हत्या के अपराध क्रमांक 344/26 में त्वरित कार्यवाही करते हुये हत्या करने के तीन आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।* पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर0डी0 प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस द्वारा सुरेश जाटव की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। दिनांक 21.10.2026 को फरियादी सुरेश पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 42 साल निवासी ग्राम महोबा डामरौन थाना भौंती जिला शिवपुरी ने उपस्थित थाना आकर आरोपीगण कृष्ण कुमार जाटव, रामसेवक जाटव, रोहित जाटव नि०गण महोबा डामरौन के विरूद्ध गाली गलौज व मारपीट संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप0क्र0 344/26 धारा 115(2), 296(b), 351(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 21.10.2026 को फरियादी सुरेश जाटव को मारपीट में आयी चोटों के कारण मृत्यु हो गयी। प्रकरण में धारा 103 (1) बीएनएस इजाफा की गयी। हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये, जिसके पालन में थाना प्रभारी भौंती निरी० घनश्याम भदौरिया के द्वारा पुलिस टीम गाठित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू कर दी। आज दिनांक 23.10.2026 को प्रकरण के तीनों आरोपीगण कृष्ण कुमार जाटव पुत्र रामसेवक जाटव उम्र 28 साल, रोहित जाटव पुत्र रामसेवक जाटव उम्र 22 साल, रामसेवक पुत्र स्व० राजाराम जाटव उम्र 50 साल नि0 गण ग्राम महोबा डामरौन थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया है। सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती, प्र0आर0 439 मृत्युंजय सिंह, प्र0आर0 604 भीकम सिंह, प्र0आर0 669 अभयराज सिंह, आर0 240 पीकेश कुमार, आर0 578 बृजेश राणा की अहम भूमिका रही । सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस सुरक्षित क्ष

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज