▪️संपूर्ण विकास में खेल गतिविधियों का होना जरूरी है : रवि उपाध्याय
आज शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप श्री रवि उपाध्याय थाना प्रभारी आलमपुर थे एवं विशिष्ट अतिथि श्री कल्याण सिंह कौरव अध्यक्ष जनभागीदारी समिति थे। इस अवसर पर रवि उपाध्याय ने कहा है कि जीवन मे किसी न किसी खेल विधा का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जब व्यक्ति शरीरिक रूप से फिट रहता है तो वह सभी कार्य को पूरी लगन के साथ करता है। व्यक्ति के जीवन मे खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है, और नियमित रूप से फिट रहना जरूरी है उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें। साइबर क्राइम और डिजिटल फ्रॉड से सावधानी रखें। इस अवसर पर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति कल्याण सिंह कौरव ने कहा खेलों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है। छोटे छोटे खेलों से बड़े खिलाड़ी निकलते हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भगवान सिंह निरंजन ने कहा कि विद्यार्थी खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारें। आज 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान अनामिका झा कक्षा Bsc प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कीर्ति कुशवाह BA सेकंड ईयर, तृतीय स्थान रश्मि रजक बीएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।छात्र वर्ग में प्रथम स्थान आकाश कौरव MA प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अभिषेक तृतीय स्थान मुकेश जाटव BSC ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।



