Skip to main content

Aaj Tak24x7

महादेव की नगरी ओंकारेश्वर में होगा संत समागम, अखिल भारतीय संत महंतों के साथ ही विभिन्न प्रांतो से आएयें विशिष्ट साधु संत गण

*. मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर -भगवान भोलेनाथ की नगरी के अतिप्राचीन सिद्ध श्री नरसिंह टेकरी आश्रम में पूज्यनीय संत श्री अनंत विभूषित सदगुरुदेव श्री राजारामदास जी महाराज के आशीर्वाद से अनंत विभूषित संत श्री जगन्नाथदास जी महाराज के साकेत महोत्सव ओर महान्ताई समारोह कार्यक्रम में देश के विशिष्ठ साधु संत 03 दिवसीय धार्मिक आयोजन आगामी 4 से 6 दिसम्बर तक होगा ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री नरसिंह टेकरी आश्रम के महंत पूज्य श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज जी ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 04 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे मां नर्मदा का विधिवत अर्चन एवं चुनरी अर्पित की जाएगी ।
05 दिसंबर सुबह शिवार्चन होगा । साथ ही मुख्य दिवस 06 दिसंबर को श्री सीताराम विवाह महोत्सव के साथ श्री रामार्चन का होगा ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी अभिरामदास जी महाराज केदारनाथ हिमालय की गरिमा में उपस्थित भी रहेगी ।
साथ ही बड़ी संख्या में भक्त मंडली भी शामिल होगी । कार्यक्रम को लेकर उत्साह उमंग के साथ तैयारी की जा रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7