Skip to main content

Aaj Tak24x7

चुनार पैसेंजर ट्रेन का पुनः परिचालन 1 दिसंबर से

बरवाडीह –

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।काफी लंबे समय से बंद चल रहे बरवाडीह – चुनार पैसेंजर ट्रेन का परिचालन आगामी 1 दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा ।
मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा पूर्व मध्य रेल धनवाद ने बरवाडीह – चुनार पैसेंजर ट्रेन का पुनः परिचालन को लेकर पत्र जारी किया है जिसमें जानकारी दी गई कि बरवाडीह स्टेशन से गाड़ी संख्या 03653 (53351)/03654 (53352) बरवाडीह-चुनार बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का पुनः परिचालन रेलवे बोर्ड / नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है।जिसका परिचालन आगामी 1 दिसंबर से सुचारू कर दिया जाएगा । पुनः परिचालन के उद्घाटन डाल्टनगंज स्टेशन पर होना अपेक्षित है।जिसका उद्घाटन आगामी 1 दिसंबर को विष्णु दयाल राम जी सांसद, पलामू (झारखण्ड) द्वारा सुनिश्चित किया गया है ।
बता दे कि कोविडकाल से बंद चल रहे बरवाडीह-चुनार पैसेंजर ट्रेन का पुनः परिचालन होने से गांव के गरीब मजदूर व अन्य लोगों को काफी सहूलियत होगा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7