Skip to main content

Aaj Tak24x7

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर में गस्त

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। संभल और कौशांबी में हुए बवाल के बाद आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। नगर के जामा मस्जिद संकट मोचन मंदिर के आसपास और नगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने गस्त कर किया । पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गस्त किया। पुलिस अधिकारियों ने सड़क किनारे गाड़ी ठेले को सड़क किनारे से हटाया और सड़क पर न लगाए जाने के हिदायत दिया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि सड़क किनारे दुकान कदापी ना लगे, नहीं तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा ‌‌। आज नगर में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7