महिला आरती पति धननलाल रणगांव डेब बच्चा विकास पिता भारत सिंह मंडलोई गोल वाडी ,
शनिवार को करीब 2 ब जे को तेज गति से चल रही एक प्राइवेट यात्री बस असंतुलित होकर पलट गई. इस घटना में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें से 3 महिला और 1 बच्चा शामिल है, जबकि 16से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. यात्री बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेगांव पुलिस और सेगांव तहसीलदार पहुंचे.,,,,
बस के नीचे दबे लोगों को जेसीबी की मदद से ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया।
बता दें कि यात्री से भरी यह बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी. इसी दौरान सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के जिरातपुरा फाटे के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जो कि कई वर्षों से अंधा मोड है और कई बार वह पर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है वहीं लंबे टर्न पर संकेतक बोर्ड अभी नहीं है वहीं सूचना के बाद मौके पर सेगांव पुलिस और सेगांव तहसीलदार पहुंचे. वहीं इधर, सूचना मिलते ही विधायक केदार डावर,अनुविभागीय अधिकारी एस डीएम बी एन कलेश, एस पी धर्मराज मीणा एएसपी मनोहरसिंह बारिया, एसडीओपी भी घटना स्थल पर पहुंचे



