Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त श्री वैष्णव ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर दिनांक 03 दिसम्बर 2024 –  नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में संतुष्टि पूर्ण करें और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही से समस्या लंबित पाई गई तो संबधित अधिकारी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी।
निगम मुख्यालय के बैठक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त श्री मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, श्री अनिल दुबे, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री वैष्णव ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि गत माह की 2085 शिकायतें अभी लंबित है। जिस पर निगमायुक्त ने बारी बारी से सभी शिकायतों की जानकारी ली। पीएचई की सबसे ज्यादा शिकायत लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारी को 10 दिसम्बर तक शिकातायों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान भवन अधिकारियों निर्देशित किया अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्यवाही करें, किसी के भी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जितने भी न्यायालय में केस चल रहे हैं उनका जवाब समय सीमा में दिया जाए। अगर समय सीमा में जवाब नहीं देंगे तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सूचना क्र./1652/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7