
मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश स्तर पर संगठनों में नियुक्तियों को लेकर लगभग संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी है खंडवा जिले के लिए भी एक नाम संगठन एवं सत्ता के मध्य उभर कर सामने आ रहा है जिसमें किल्लौद मांधाता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा सिपाही भी संभावित
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदारों में नाम है श्री भी गुर्जर
एक कर्मठ और साफ सुधरी छवि के कुशल विचारक एवं मधुर व्यवहार जनसंघ के समय से किल्लौद में भीम सिंह गुर्जर का परिवार भारतीय जनता पार्टी और संघ से जुड़ा हुआ है।
नूतन उच्चतर विद्यालय बीड में 1996 से 1990 के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए थे।
राम रथ यात्रा और राम मंदिर निर्माण कार सेवा में भी सक्रिय रहे। बाद में भारतीय सशस्त्र बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भारत के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत रहे। इस दौरान भी सामाजिक और संघ की गतिविधियों से जुड़े रहे।
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य भी हैं। पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे।
विशाल हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं साथ ही अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं और प्रदेश पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर रहे हैं।
क्षेत्र में निरंतर सक्रियता के साथ पार्टी में कार्य कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से विदिशा लोकसभा की खातेगांव विधानसभा का प्रभार भी भीम सिंह गुर्जर को दिया गया था साथ ही खंडवा और खरगोन लोकसभा चुनाव में भी निरंतर प्रचार का कार्य करते रहे।
2020 में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में विशेष सहयोगी रहे इस कारण देवनारायण बोर्ड का निर्माण भी करवाया और अभी अक्टूबर महीने में महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी देवनारायण बोर्ड को मंजूरी दिलवाई।
ऐसे निरंतर समाज और संगठन और धार्मिक कार्यों में सक्रियता भीम सिंह गुर्जर की रहती है इसलिए खंडवा जिला अध्यक्ष के लिए बहुत ही सशक्त और मजबूत दावेदारी के रूप में भीम सिंह गुर्जर का नाम उभर कर सामने आ रहा है अंतिम निर्णय प्रदेश भाजपा संगठन को ही लेना है



