Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतमा पुलिस द्वारा 2 साल से फरार 420 के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया,,,

दिनांक 17.5.2022 को फरियादी सोहनलाल पिता विक्रम जायसवाल उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम दुल्ही बांध थाना कोतमा के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र शांति जीवन रियलिटी एंड ग्लोबल मार्केटिंग कंपनी के एजेंट रामकृष्ण कश्यप तथा मैनेजर विनोद सिंहा के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 11 लाख रुपए पैसे डबल करने की ठगी करने की रिपोर्ट पर आरोपी उपरोक्त के खिलाफ अपराध क्रमांक 247/22 धारा 420,467,468,471,120 बी आईपीसी एवं 6 मध्य प्रदेश निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी जो घटना दिनांक से फरार थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोतीउर रहमान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपीगण रामकृष्ण कश्यप पिता स्वर्गीय मालिक राम कश्यप उम्र 43 वर्ष निवासी सिमरिया थाना बर्रा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ हाल राजनगर को मनेंद्रगढ़ से एवं विनोद सिंहा पिता स्वर्गीय नारायण सिंहा उम्र 57 वर्ष निवासी बौरमा थाना मेहरमा जिला गोड्डा झारखंड हाल संजय नगर अनूपपुर को शहडोल से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो फरियादी से 11 लख रुपए लेकर 5 साल में दुगनी करने के संबंध में लेना एवं फरियादी को वापस नहीं करना बताएं जिन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह सहा.उप.निरी. बृजेश पांडेय ,प्रधान आरक्षक रामखेलावन ,आरक्षक चक्रधर एवं दिनेश किराडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7