इसमें ग्वालियर के वरिष्ठ मुख एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक माखीजानी को राष्ट्रीय सहायक सचिव मनोनीत किया गया।
डॉ० माखीजानी द्वारा दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों, समर्पण एवं कर्तव्य निष्ठता को देखते हुए उन्हें इस पद .. से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि डॉ० माखीजानी इण्डियन डेण्टल ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय जिम्मेदारियाँ सम्भाल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर देश भर के दंत चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है।



