Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त श्री वैष्णव ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

ग्वालियर दिनांक 10 दिसम्बर 2024 – जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदक को सुनकर उनका नियमानुसार समय सीमा में निराकरण करायें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने आज जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई मंे 32 लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, श्री अनिल दुबे, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
         सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 20 मयूर मार्केट गांधी रोड निवासी श्री अरूण कुमार ने आवेदन देते हुए बताया कि गांधी रोड 2-बी योजना मयूर मार्केट की पार्किंग पर अवैध रूप से कब्जा कर शराब दुकान संचालित की जा रही है। आवेदक ने उचित कार्यवाही के लिए आवेदन निगमायुक्त को दिया।, वार्ड 45 इंदरगंज चौराहा निवासी श्री रितिक सिंह चौहान ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि श्री राजीव चड्डा (चाचा स्टोर) द्वारा शासकीय सडक पर अतिक्रमण कर लिया है जिस कारण सडक का निर्माण नहीं हो पा रहा है और आये दिन जाम भी लगता है। अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध मे आवेदक ने निगमायुक्त को आवेदन दिया।
इसके साथ ही वार्ड 5 आनंद नगर निवासी श्री बृजेश शर्मा ने आवेदन देते हुए बताया कि आनंद नगर बी ब्लॉक मकान नंबर 351 के सामने स्थित शासकीय भूमि पर लगे फलदार वृक्षों को काटकर अवैध कब्जा कर लिया है। आवेदक ने उचित कार्यवाही के लिए आवेदन नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव को दिया। निगमायुक्त ने सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित 32 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश निगमायुक्त ने दिए।
सूचना क्र./1706/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7