Skip to main content

Aaj Tak24x7

सुगम योजना’ के तहत गांवों में चौपाल लगा कर राजस्व विवादों का करेंगे निपटारा।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने तहसील क्षेत्र में राजस्व विवादों की स्थिति को देखते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु ‘सुगम योजना ‘ की शुरुआत की है ,इस योजना के तहत वे प्रत्येक मंगलवार को ऐसे गांव में जाएंगे जो तहसील मुख्यालय से काफी दूर है और जहां भूमि विवाद की स्थिति ज्यादा बनी हुई है वहां चौपाल लगाकर भूमि विवादों का मौका मुआयना कर विवाद की वास्तविक स्थिति से रूबरू होकर ग्रामवासियों के विवादों का निपटारा करेंगे, इसके अलावा जटिल विवादों को निपटारा के लिए नायाब तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम से विवाद का निस्तारण कराएंगे ।
जिससे ग्रामीण किसानों व भूमिधरों को आसान व सुगम न्याय त्वरित रूप से मिल सके। उपजिलाधिकारी यादव ने मंगलवार से सुगम योजना का शुभारम्भ रजखड़ गांव से चौपाल लगाकर की | उन्होंने बताया कि आम जनमानस के लिए प्रत्येक मंगलवार को चयनित गांवों में वे खुद की मौजूदगी में चौपाल लगाएंगे और राजस्व विवादों सहित अन्य समस्यायों का भी निपटारा गांवों में ही जाकर करेंगे ,इसके अलावा सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत से भी रूबरू होंगे । उपजिलाधिकारी की यह पहल ग्रामीणों को राहत महसूस कराएगी इसकी चर्चा जोरों से शुरू हो गयी है ,वहीं पीड़ितों के जेहन में अब न्याय मिलने की अलख जग गयी है ।

•पहले दिन लगाया रजखड़ में चौपाल दर्जनों मामलों में तीन भूमिविवाद मौके पर निपटाएं

दुद्धी| उपजिलाधिकारी ने सुगम योजना के तहत ग्राम रजखड़ के पंचायत भवन पर चौपाल लगाया और ग्रामीणों की भूमि संबंधी विवादों को सुने ।इस दौरान भूमि विवाद संबंधी कुल 15 -20 मामले आये जिसमें से तीन मामलों का निस्तारण उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर किया वहीं शेष मामलों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर जल्द से जल्द विवादों के निपटारे को लेकर संबंधितों को निर्देश दिए इस मौके पर ग्राम नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव नायब तहसीलदार ओपी सिंह लेखपाल रमेश मिश्रा ग्राम प्रधान गुंजा देवी प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7