
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत उड़िया मोहल्ले में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की रक्त रंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त उड़िया मोहल्ला निवासी संपत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के सिर पर पत्थर से वार करके हत्या की गई है। बुजुर्ग पेशे से मजदूर था और उड़िया मोहल्ले में एक कमरे में अकेला रहा करता था। उसके कमरे में केक के टुकड़े मिले हैं लिहाजा ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार की रात को कुछ लोग सम्पत के कमरे में आए थे और वहां पर किसी का जन्मदिन मनाते हुए केक भी काटा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अनुसार पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सुबह जब काम पर जा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने देखा कि पुराने वेयरहाउस के सामने एक व्यक्ति की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई है लिहाजा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर बेलबाग व ओमती पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की वही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। मृतक संपत यादव क्षेत्र में ही रहता था और मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था।बहरहाल पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है



