बरेला/जबलपुर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 16 दिसम्बर को भोपाल में विधानसभा का घिराव किया जा रहा है जिस संदर्भ में जबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी विधायक श्री रजनीश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक श्री संजय यादव, जिला अध्यक्ष श्री नीलेश जैन, प्रदेश पदाधिकारी श्री सम्मति सैनी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चौबे सहित वरिष्ठ जन, समस्त ब्लाक अध्यक्ष, बरेला से जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर के महामंत्री अरविंद तिवारी, जिला सचिव रामजी रैकवार, ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र गर्ग, मुकेश पटेल, बसंत तिवारी, संजू पटेल विमल जैन, सुभाष पटेल, शिव नामदेव आदि उपस्थित रहे ।



