Skip to main content

Aaj Tak24x7

विद्यालय में शिक्षक नदारद, बच्चे खेलते रहे बाहर

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।दुद्धी खंड शिक्षा क्षेत्र के बिचटोला गांव में शनिवार की सुबह का नजारा चौंकाने वाला था। विद्यालय समय पर पहुंचने वाले बच्चों को पढ़ाई के बजाय विद्यालय के बाहर खेलते हुए देखा गया। वजह थी—शिक्षक और शिक्षामित्र की अनुपस्थिति।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक न तो शिक्षक पहुंचे थे और न ही शिक्षामित्र। बच्चे खुद ही स्कूल परिसर के बाहर खेलने और इधर-उधर वक्त बिताते देखें गए।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। अक्सर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षामित्र देर से आते हैं। कई बार ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया और अध्यापकों से बातचीत भी की, लेकिन सुधार के कोई संकेत नहीं दिखे।
ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर अध्यापक और शिक्षामित्रों की अनुपस्थिति में कोई घटना घट जाए, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी खतरे में है।
ग्रामीणों ने अपनी शिकायत मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उच्च अधिकारियों से संपर्क करने के लिए मजबूर होंगे।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7