Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर के कुछ स्थानों पर अलाव जलाए गए, एक-दो दिन बाद नगर के पूरे क्षेत्र में जलेंगे अलाव।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। शुक्रवार की देर शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर के कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव जलवाया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर के कुछ हिस्सों में अलाव जलाए गए है।आगे कहा कि एक-दो दिन के बाद नगर के पूरे क्षेत्र में ठंड से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए अलाव जलाए जाएंगे। लकड़ी के खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया किया जाएगा उसके बाद पूरे नगर क्षेत्र में अलाव जलाए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करके नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी व्यक्ति और राहगीर को ठंड को लेकर कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में तेज ठंड तापमान 7 डिग्री सेल्सियस को देखते हुए नगर में रैन बसेरा भी खोल दिया गया है। रैन बसेरा में राहगीर जाकर रुक सकते हैं वहां पर ठंड से रहने के लिए पूरी तरह से व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है और वहां पर अलाव भी जला दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष में कर्मचारियों को विधायक दिया है कि कार्य में कहीं भी कोई कर्मचारी लापरवाही करते पाया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7