Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाइक-स्कूटी और कार की भिड़ंत, चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीड़र चौराहे के पास बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई जिसके बाद पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने भी टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को शनिवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार रजनीश और लालबाबू बीड़र चौराहा के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी स्कूटी की टक्कर एक बाइक सवार से हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार रजनीश पटेल 30 पुत्र शारदा प्रसाद सिंह व लालबाबू 22 पुत्र उग्रसेन पटेल दोनों निवासी बीड़र व बाइक सवार आकाश 18 पुत्र पंजाब सोनकर निवासी मल्देवा व अंकित कुमार निवासी स्टेशन रोड सभी चारों घायल हो गए। बाइक सवार अंकित को हल्की फुल्की चोट होने के कारण प्रारंभिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। वहीं कार मौके से फरार हो गया ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7