Skip to main content

Aaj Tak24x7

सैमसंग इंडिया ने 79 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस हेतु किया चयन

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में सोमवार को अप्रेंटिस रोजगार मेले में सैमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा फिटर इलेक्ट्रीशियन इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक आर0 ए0सी0 कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स , वायरमैन एवं आई0सी0टी0एस0एम0 से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण कुल 135 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके उपरांत रविन्द्र पटेल प्रधानाचार्य एवं सैमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 79 प्रशिक्षार्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इसके साथ 42 प्रशिक्षार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा टैबलेट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सोनी दुद्धी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी , के साथ विनोद यादव अखिलेश्वर पांडे एवं संस्थान के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7