आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली )


देवसर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान पर्व में ग्राम पंचायत चटनिहा में जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने की हार्दिक शुभकामना। और आप सबको बताते हुए गर्व हो रहा है कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा मध्य प्रदेश स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है इसके लिए भी मुख्यमंत्री महोदय को तो बधाई देता ही हूं साथ में आप सबके सहयोग की भी बधाई
श्री पाठक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार को जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता से बताते हुए कहा की एक जमाना था जब गांव गरीब को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ गरीबों का सामना हर कदम पर करना पड़ता था लेकिन जब से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार आई है तब से गांव और गरीबों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं उससे गांव की तस्वीर बदल गई और गरीबों की तकदीर
चारों ओर सड़कों का जल सिंचाई की सुविधा 5 किग्रा मुक्त राशन के साथ-साथ जन्म से लेकर मृत्यु तक गरीबों को सरकार अपने गोद में ले रखी है
श्री पाठक ने कहा कि पढ़ाई दवाई कपड़ा मकान बेटियों और महिलाओं का सम्मान सरकार की नजरों में सुनिश्चित और व्यवस्थित है एक जमाना था जब सरकारी अफसरो कर्मचारीयों के सामने ग्रामीण जन अपनी बात नहीं कर पाते थे लेकिन आज प्रजातंत्र अपने मूल रूप में आ चुका है देखिए सारे सेवक कर्मचारी आपके दरवाजे पर आकर प्रत्येक पात्र जन को चयनित कर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंया जा रहा है यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसके नेतृत्व करता डॉक्टर मोहन यादव जी हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर श्री संजीव तिवारी जी, बीएमओ डॉक्टर सी एल सिंह जी, तहसीलदार श्री डी पटेल जी, के साथ-साथ जनपद सदस्य श्री बबोल सिंह सरपंच श्रीमती सोनकली सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री शिवेश द्विवेदी के साथ समस्त विभाग के कर्मचारी और जनता जनार्दन उपस्थित रहे।



