Skip to main content

Aaj Tak24x7

बहुजन समाज के लोगो ने सौपा ज्ञापन 

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये

*रिपोट*=*संदीप पाटीदार राणा*

मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन

लोकेशन = मण्डलेश्वर

बहुजन समाज के लोगो ने सौपा ज्ञापन

मंडलेशर, निप्र l डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध मे बहुजन समाज के लोगो ने नगर के बड़वाह रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास एकत्रित हुये जहा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद मुँह पर काली पट्टी बांधकर हाथो मे बाबा साहेब की फोटो लिए मौनधारण कर विरोध किया जिसके बाद नारे लगाते हुये रैली के माध्यम से अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे जहा एस.डी.एम. अनिल जैन को महामहिम राष्ट्पति के नाम ज्ञापन सौपा ।

ज्ञापन का वाचन कैलाश रोकड़े द्वारा किया गया जिसमे बताया की जिस संविधान ने अमित शाह को देश का गृह मंत्री बनाया, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया उसी संविधान को लिखने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का सदन में अपमान कर रहे है। जिस संविधान से मिले अधिकारो से भाजपा देश पर राज कर रही है अमित शाह उसी संविधान निर्माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे है। बाबा साहेब का ये अपमान नही सहेगा हिंदुस्थान ! साथ महामहिम राष्ट्रपति जी को अवगत कराते हुये बताया की समय-समय पर भाजपा के नेता दूषित मानसिकता के चलते शोषित पीड़ित समाज को लेकर इस प्रकार की बयान बाजी करते रहते है। आज संसद से सड़क तक पुरा देश गुस्से में है देश का आमजन आंदोलन कर रहा है।

हमारा समाज भाजपा के नेता केन्द्रीय गृह मंत्री के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है की अमित शाह देश की जनता से माफी मांगे और उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त किया जाय नही तो समाज आगे भी आंदोलन करेगा। ज्ञापन सोपने के दौरान एन. आर. चाकरे, संजीव कुमार गाँगुली, अरविन्द हिरवे, अजय मनसोरे, शक्ति खांडेकर, जितेन्द्र पटेल, जितेन्द्र वासुरे, बलराम बर्मन, कालूराम वर्मा, सावन यादव, भीमसिंह वर्मा, गोपाल ओसारी, शेरू गंगारेकर, रविंद्र खांडेकर, आदि मौजूद थे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in