आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
4 वर्षीय फैजान पुत्र जलालुद्दीन निवासी महुली अपने घर के पास खेल रहा था कि इसी बीच बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम बालक घायल हो गया।आनन फानन में मासूम को घायलावस्था में परिजनों ने पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बालक को परिजनों ने इलाज हेतु शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।



