आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी सोनभद्र। सोनभद्र जिले के तमाम क्षेत्रों में शनिवार दोपहर उपरांत मौसम में अचानक परिवर्तन होने से ठंड में इजाफा होने की संभावना बरकरार है। जो सनसनी हवाओं के साथ सोनभद्र के कई इलाकों में पड़े बारिश के छींटे। जिससे ठंड में इजाफा होने की संभावना के साथ कोहरा जैसे लच्छेदार धुंधला दृश्य देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मौसम को लेकर उतार चढ़ाव देखा जा रहा था, बादलों और सूर्य के बीच लुका छिपी का खेल पिछले कई दिनों से चल रहा था। जो शनिवार को आखिरकार बादल ने बारिश का रूप धारण कर ही लिया और अपनी बूंदों की छींटे से तमाम इलाकों में नमी कर ठंड में इजाफा होने की संभावना बरकरार कर दी है।



