Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल जी को बनाए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र/ ओबरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोनभद्र के ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल को बनाए जाने पर सुदामा पाठक स्थित जोरदार स्वागत हुआ। बताते चले कि शिवनाथ जायसवाल पूर्व में मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं एवं भाजपा में लगातार कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान लगातार देते रहे हैं जिसको लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें यह स्थान दिया गया है। वार्ड 5 के सभासद प्रतिनिधि माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ओबरा वासी एवं ग्रामवासी बड़े ही प्रसन्न है शिवनाथ जायसवाल बड़े कर्मठ और मृदभाषी व्यक्तित्व के धनी है। इस अवसर पर सभी लोगों नेभाजपा ओबरा मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल जी के बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते सभासद प्रतिनिधि आनंद जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाशंकार द्विवेदी , उमेश पटेल, रविशंकर ,ऋषि शर्मा ,प्रमोद सोनी आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7