Skip to main content

Aaj Tak24x7

जेसी अंजली गुप्ता बत्रा बनींजेएसी-जेसीआई इंडिया की नेशनल चेयरपर्सन

हैदराबाद में आयोजित भव्य तीन दिवसीय नेशनल कन्वेंशन में जेसी अंजली गुप्ता बत्रा को वर्ष 2025 के लिए जेएसी-जेसीआई इंडिया की नेशनल चेयरपर्सन के रूप में मनोनीत किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

समारोह में जेसी अंजली गुप्ता बत्रा को उनके नेशनल चेयरपर्सन पद की शपथ दिलाई गई, और वर्ष 2024 के नेशनल चेयरमैन जेएफएस आर. अनबर्गण जो की चेन्नई से है उन्होंने अंजली गुप्ता बत्रा को कॉलर पहनाकर और पदभार सौंपकर संगठन की अगुवाई की जिम्मेदारी दी। इस महत्वपूर्ण अवसर ने देशभर के जेसीआई सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया।

नेतृत्व का पहला कदम:
अपने नेतृत्व की शुरुआत में, जेसी अंजली गुप्ता बत्रा ने संपूर्ण नेशनल गवर्निंग बोर्ड को शपथ दिलाई। यह बोर्ड, जो पूरे भारत में संगठन की गतिविधियों को दिशा देगा, निम्नलिखित सदस्यों से मिलकर बना है:
• 28 जोन चेयरमैन
• 5 नेशनल वाइस चेयरमैन
• 5 नेशनल डायरेक्टर
• 7 नेशनल कोऑर्डिनेटर

राष्ट्रीय प्राथमिकताएं और कार्यक्षेत्र:
जेसी अंजली गुप्ता बत्रा के नेतृत्व में, जेएसी-जेसीआई इंडिया का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा।
जेसी अंजली गुप्ता बत्रा का नेतृत्व संगठन के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देशभर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके नेतृत्व में, जेएसी-जेसीआई इंडिया देश की सेवा और समाज कल्याण के लिए नई योजनाओं और परियोजनाओं को अमल में लायेंगे इस अवसर पर अंजली गुप्ता बत्रा जी को जेएसी के सभी पास्ट चेयरमैन वि जेसीआई इंडिया के सभी पास्ट नेशनल प्रेसिडेंट ने शुभकामनाएँ प्रदान की
ग्वालियर से भी कांफ्रेंस में क़रीब 60 लोगो ने भागीदारी की ग्वालियर से जोन चेयरमैन 2024 जेसी अवनिश जैन जी जोन चेयरमैन 2025 जेसी संदीप अग्रवाल जी जोन प्रेसिडेंट 2024 जेसी आनंद मिश्रा जी मण्डल अध्यश 2025 जेसी अभिषेक गुप्ता जी जेसी केशव वैश्य जी जेसी नरेंद्र अग्रवाल जी जेसी संजीव निगोतीया जी जेसी प्रकाश लोकवानी जी जेसी मनोज चौरसिया जी जेसी दीपक बत्रा जेसी रजनीश निखरा जेसी अजीत गुप्ता जेसी लक्ष्मण शर्मा जेसी संदीप जैन राकेश अग्रवाल सीमा अग्रवाल अमृता शर्मा नम्रता महदीक सुनील सोनी तरुण जैन स्वाति जैन हरीश पाल कविता सोनी हरीश मंत्री आनंद शर्मा पूनम मंत्री वंशिका रजवाड़े आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7