




राम विश्वकर्मा की रिपोर्ट गंजबासौदा
शनिवार को व्हील ग्लोबल फाऊंडेशन आईआईटी बॉम्बे सहायक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का सांची के गेट वे रिट्रीट होटल में चार दिवसीय फेस टू फेस प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
प्रशिक्षण आईआईटी बॉम्बे के कंसलटेंट डॉक्टर देव जी पाटिल , आईआईटी मुंबई की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर रूपल दलाल,शीतल हिवाले,राज्य स्तरीय सलाहकार श्री राजकुमार राय द्वारा जिले के कलेक्टर के मार्ग दर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी के निर्देशन में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके शर्मा एवम् जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशुतोष घुटे के समन्वय से प्रारंभ किया ।
जो की पूर्व में आयोजित किए गए एफ टी टेस्ट एवम् एस टी टेस्ट में उत्तरीन स्वास्थ्य विभाग एवम महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों को दिया जा रहा है।
जो की छः बैच में दिया जाबेगा ।उक्त प्रशिक्षण में से चयनित प्रतिभागियों में से मास्टर ट्रेनर बनाए जाबेंगे।जो जिले में एवं दूसरे जिलों में भी समुदाय एवम् संस्था स्तर पर गर्भ बती एवम् धात्री महिलाओं को शिशु मृत्यु दर एवम कुपोषण को कम करने के उद्देश्य से उचित पोषण आहार, प्रभावी स्तनपान के तरीके,शीघ्र स्तनपान, छः महीने तक केवल स्तन पान, छह माह बाद पूरक आहार के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी द्वारा सभी को प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपने कार्य को अंजाम देने के निर्देश ताकि जिले से कुपोषण एवम् शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।



