मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7
ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में 10 जनवरी को
नवभारत समाचार पत्र समूह एवं अ भा जनपरिषद के सौजन्य से तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में एक सम्मान समारोह एवं जरूरत मंद लोगो को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुवे आयोजक जयप्रकाश पुरोहित प्रतिनिधि नवभारत एवं जनपरिषद चेप्टर अध्यक्ष ने बताया की इस अवसर पर कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिए जरुरत मंद लोगो को कम्बल वितरण किये जायेंगे
एवं समाज सेवी संस्थाओ एवं लोगो को शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,विधायक नारायण पटेल, षद दर्शन संत मण्डल के अध्यक्ष महंत मंगल दासजी ओंकारेश्वर,परमशक्ति पीठकोठी की प्रमुख साक्षी दीदी, नमः शिवाय मिशन के प्रमुख शिवोहम् भारती जी,
नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, कोठी पंचायत सरपंच कमल डाबर,
जनपद अध्यक्ष राव पुष्पेंद्र सिँह, श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख राव देवेंद्र सिँह, समाज सेवी रामकिशन जायसवाल पधारेंगे
कार्यक्रम में पत्रकार गण पार्षद गण पंचायत सदस्य गण,सम्मान प्राप्त करने वाली संस्थाएं एवं समाजसेवी गण, के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।



