Skip to main content

Aaj Tak24x7

महाराजबाड़ा क्षेत्र में खड़े यातायात मंे बाधक हाथ ठेलों एवं फुटपाथी दुकानों को हटाया


ग्वालियर दिनांक 09 जनवरी 2025 – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज महाराजबाड़ा क्षेत्र में खड़े यातायात मंे बाधक हाथ ठेलों एवं फुटपाथी दुकानों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह एवं दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया। हाथ ठेले एवं सामान इत्यादि जप्त किया गया। जप्त किए सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़, डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। इसके साथ ही हरी निर्मल टॉकीज के सामने मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण कर अवैध पार्किंग करने वाली चार पहिया वाहनों को हटवाया गया और दोबारा ना रखने की हिदायत दी गई ।
सूचना क्र./53/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7