आज तक 24×7 सिंगरौली संजय पांडेय दिनांक 10-01-2024 सृजन अभियान जिला सिंगरौली म.प्र.।*


आज दिनांक 10.01.2025 को थाना बरगवा अंतर्गत ग्राम गडेरिया में माननीय विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता कार्यक्रम सृजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा शाखा, सिंगरौली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों के साथ निम्न विषयों पर संवाद किया गया
- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा।
- बाल विवाह, बलात श्रम, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियां।
- महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं डायल 100 की सेवाओं के उपयोग।
- साइबर अपराध से बचने के उपाय।
- बालक-बालिकाओं के कौशल उन्नयन तथा बच्चों के हित में कार्य करने वाली संस्थाओं की जानकारी।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को यह बताया गया कि महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस दीदी के रूप में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। किसी भी समस्या के लिए निकटतम थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, थाना प्रभारी बरगवां श्री शिवपूजन मिश्रा, महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक प्रीति साकेत, आरक्षक धनंजय यादव, विकर्ण प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नवगढ़ में महिला थाना सिंगरौली द्वारा सृजन अभियान के अंतर्गत बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई। इस दौरान बच्चों को आत्मरक्षा के विभिन्न कौशल सिखाए गए।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक अल्पना सिंह, बेला काली, अखिलेश रावत, विशाल सेल्फ डिफेंस ग्रुप से गणेश सिंह एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और समाज को जागरूक बनाना है।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय



