Skip to main content

Aaj Tak24x7

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम परवाह के अंतर्गत आज गोले का मंदिर चौराहे पर थाना प्रभारी यातायात गोले का मंदिर के द्वारा ऑटो, टमटम,बस, और अन्य वाहन चालकों को यातायात के नियमों के पालन करने हेतु शपथ दिलाई गयी ।

इसी थीम “परवाह “के अन्य क्रम में दुर्घनाटनाओं में कमी लाने हेतु विभिन्न लोडिंग वाहनों एवं ट्रैक्टर की ट्राली जैसे अन्य वाहनों के पीछे रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए गए साथ ही गोले के मंदिर चौराहे पर आम नागरिकों को यातायात नियमों सम्बन्धी पम्पलेट वितरित कर नियमों के पालन हेतु समझाइस दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7