Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी बार एसोसिएशन की आम सभा का वार्षिक बैठक संपन्न।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में आम सभा का वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बार के सचिव अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा वर्ष 2024 का आय-व्यय कर लेखा-जोखा व ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2024 के कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के वजह से बार के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी को शुभकामना व बधाई देते हुये अपने कार्यकारिणी को भंग किया गया। तत्पश्चात् सभा में उपस्थित लोगों के द्वारा सर्व सम्मति से ईल्डर कमेटी / चुनाव अधिकारी का गठन किया गया, जिसमें अशोक कुमार को चेयरमैन / मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।इसके अलावा ईल्डर कमेटी सदस्य के रूप में विजय सिंह एड, रामदुलारे गुप्ता एड०, अरुणोदय कुमार जौहरी एड० कृष्णदेव एड० शामिल हैं।
इधर कार्यकारिणी भंग होने के बाद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई हैं और संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर अभी से मैदान में आने के लिए ताल ठोकने लगे हैं।
उधर ईल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए नई कार्यकारिणी गठन हेतु जल्द चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7