

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकाछर में 14 जनवरी मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व की पावन अवसर पर श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के छत्र छाया से गुजरती मलिया नदी तट के पावन धरती पर वार्षिक मेला प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आपको बता दें कि विगत कई वर्षों से मकर संक्रांति पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है। जो ग्राम के वरिष्ठ जनों द्वारा मेला लगाने का शुरुआत किया गया था जो आज भी इस परंपरा को प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर मलिया नदी तट की पावन धरती पर मेला लगाकर इस परंपरा को निभाया जाता है। बता दें कि मेला का शुभारंभ 13 जनवरी सोमवार से ही मालेश्वर महादेव मंदिर में अखंड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन होता रहा और दिन की अंतिम छोर तक श्रद्धालु जनों ने भक्ति भाव से भजन कीर्तन रस में डूबे रहे।



