थाना हजीरा पुलिस ने घर के पास बनी टपरी में अवैध शराब बेच रहे तस्कर को पकड़कर उससे अवैध देशी शराब की जप्त
???? उक्त तस्कर के पास से प्लेन देशी शराब के कुल 328 क्वाटर किये जप्त।
???? तस्कर के खिलाफ पूर्व से थाना हजीरा व जनकगंज में चोरी, नकबजनी, मारपीट व आबकारी एक्ट के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।
ग्वालियर। दिनांक 20.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 19.01.2025 को हजीरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सुभाष नगर में सामुयादिक भवन के पास बनी टपरी में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकरियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे द्वारा थाना हजीरा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सुभाष नगर में सामुदायिक भवन ईरिक्शा पार्किंग के पास बनी टपरी में मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को सुभाष नगर हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा टापरी में जाकर चेक किया तो रजाई गद्दे के नीचे देशी प्लेन शराब के 28 क्वाटर एवं 6 खाकी रंग के कार्टून रखे मिले जिनको खोलकर देखा तो प्रत्येक कार्टून में 50-50 देशी प्लेन शराब के क्वाटर रखे मिले। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त आरोपी के पास से मिले देशी प्लेन शराब के कुल 328 क्वाटरों को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में 37/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये शराब तस्कर के खिलाफ पूर्व से थाना हजीरा व जनकगंज में चोरी, नकबजनी, मारपीट व आबकारी एक्ट के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।
जप्त मशरूकाः- देशी प्लेन शराब के कुल 328 क्वाटर कुल कीमती 20 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरी0 शिवमंगल सिंह सेंगर, प्र.आर0 अनिल गुप्ता, आर0 संदीप, करन, भानू, अनिल नरवरिया, आर.चालक समरथ की सराहनीय भूमिका रही।



