आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 20-01-2025 चौकी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

अपराध क्रमांक – 835/2024 एवं 1023/2023, धारा – 137(2) बी.एन.एस. ।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) जिला सिंगरौली के निर्देशन में व श्री शिव कुमार वर्मा अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन तथा श्री राहुल कुमार सैयाम अनुविभागीय अधिकारी देवसर व थाना प्रभारी सरई श्री शेषमणि पटेल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी बरका उनि संदीप नामदेव व पुलिस टीम द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत पिछले वर्ष के अपहृत बालको को ग्राम गजराबहरा जिला सिंगरौली व ग्राम रामनगरकला जिला सीधी (म.प्र.) से दस्तयाब किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – थाना सरई में फरियादी लालबहादुर सिंह पिता सूर्यभान सिंह गोंड़ उम्र- 59 वर्ष निवासी धौहनी का अपने भतीजा मोहन सिंह के गुमने एवं फरियादी रामलखन साकेत पिता हिन्छलाल साकेत उम्र-33 वर्ष निवासी ग्राम सर्राटोला के द्वारा अपने लड़का मनधारी साकेत की गुमने की सूचना दिये थे। सूचना पर पर थाना सरई में क्रमशःअपराध क्रमांक- 835/2024 एवं 1023/2023, धारा-137(2) बी.एन.एस. का कायम कर अपहृत बालको का पता तलाश किया जा रहा था जो क्रमशः दिनांक-19/01/2025 को 06 माह से गुमशुदा बालक मोहन सिंह पिता शिवनारायण सिंह उम्र-17 वर्ष सा. धौहनी को ग्राम गजराबहरा थाना सरई से एवं दिनांक-20/01/2025 को 03 माह से गुमशुदा बालक मनधारी साकेत पिता रामलखन साकेत उम्र-17 वर्ष सा. सर्राटोला को ग्राम रामनगर कला जिला सीधी (म.प्र.) से दस्तयाब किया गया।
अपहृत बालको का नाम पता –
- मनधारी साकेत पिता रामलखन साकेत उम्र-17 वर्ष सा. सर्राटोला
02.- मोहन सिंह पिता शिवनारायण सिंह उम्र-17 वर्ष 10 माह सा. धौहनी चौकी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका – उप निरी. संदीप नामदेव, उप निरी. एस. के. सोनवानी प्र. आर -माधव प्रताप सिंह, प्र.आर.-पुष्पराज सिंह आर-जितेन्द्र अहिरवार, आर.-अभिषेक पाण्डेय, आर. फत्ते बहादुर सिंह, आर.- मनीष ठाकुर आर-जुझार मीणा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



