जनपद अमरोहा. न्यूज़….दि

किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर गजरौला.अमरोहा…
गत दिनों बिना सूझ बूझ के पर्चियां जारी करने से मिल प्रांगड़ में गन्ने की कमी दिखाई दे रही थी। लेकिन आज इस सबके विपरीत प्रांगड़ में लगभग 250 ट्रैक्टर गन्ना लदे खड़े हुए हैं जिनकी तौल होने में 20 से पच्चीस घंटे लगेंगे। किसानो के लिए स्पेशल पर्चियां जारी करना भी परेशान करने वाला कदम है। क्योंकि स्पेशल पर्चियां जारी होने पर गन्ना छीलने का टाइम नहीं मिल पाता है। इसके अलावा दिसंबर लास्ट विक तक का भुगतान न मिल पाना भी किसानो को परेशान किए हुए है। राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि मिल प्रशाशन को किसानो के प्रति असहयोग का रवैया छोड़ना चाहिए। अति शीघ्र गन्ना मूल्य घोषित करके पर्चियों पर अंकित करना चाहिए।14 दिन के अंदर भुगतान की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे किसान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।…….रिपोर्टर…आज तक 24×7????..मुशीर खान… उत्तर प्रदेश



